अगली ख़बर
Newszop

India-US: भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद रोकने को तैयार, लेकिन अमेरिका के सामने रख दी ये शर्त

Send Push

इंटरनेट डेस्क। भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों में अभी खटास है और उसका कारण हैं, अमेरिका द्वारा भारत के ऊपर इस समय लगाया गया 50 प्रतिशत टैरिफ। इनमें से 25 प्रतिशत बेस टैरिफ के अलावा अतिरिक्त 25 प्रतिशत रूस से सस्ता तेल खरीदने की वजह से पेनाल्टी के तौर पर लगाया गया है, ऐसे में भारत ने अमेरिका से कहा है कि अगर वह ईरान और वेनेजुएला से तेल आयात करने की नई दिल्ली को इजाजत दे दे, तो भारत मॉस्को से तेल की खरीदारी बंद कर देगा।

image

क्या बोला भारत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यूक्रेन युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सामना कर रहे रूस ने सस्ते तेल का ऑफर करना शुरू किया, भारत अपनी जरूरतों का करीब 90 प्रतिशत तेल आयात करता है, ऐसे में रूस से सस्ते दाम पर तेल की खरीद ने भारत को काफी हद तक आयात बिल कम करने में मदद की है।

image

भारत की यूएस के सामने शर्त
अब खबरों की माने तो भारत को इसी तरह का सस्ता तेल ईरान और वेनेजुएला से भी मिल सकता है, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते अमेरिकी दौरे के समय भारतीय अधिकारियों ने ट्रंप प्रशासन के सामने तेल आयात के मुद्दे पर जोरदार तरीके से अपना पक्ष रखा। उन्होंने अपने सुझाव में कहा कि रूस से तेल की खरीद में कटौती के लिए भारतीय रिफाइनर्स को वाशिंगटन की तरफ से ईरान और वेनेजुएला से तेल आयात करने की इजाजत की आवश्यकता होगी, क्योंकि इन दोनों देशों पर इस समय अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगे हुए हैं।

pc- Mint,bloomberg.com, mint

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें