इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार का एक और बड़ा फैसला पलट दिया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने राज्य के बड़े शहर जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो दो नगर निगम बना दिए थे। अब राज्य की भजनलाल सरकार ने दो दो नगर निगमों के स्थान पर फिर से एक एक नगर निगम कर दिए हैं।
यानी पिछले पांच साल में जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो दो नगर निगम के हिसाब से चुनाव हुए थे और दो दो महापौर थे। इस बार एक एक महापौर ही बनेंगे। राज्य सरकार ने इन तीनों शहरों में एक एक नगर निगम करने की मंजूरी दे दी है।
वर्ष 2017 से पहले जयपुर नगर निगम में 91 वार्ड थे। बाद में परिसीमन हुआ और वार्डों की संख्या बढ़ाकर 150 कर दी गई थी। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने नया परिसीमन करते हुए वार्डों की संख्या बढाकर 250 कर दी थी। साथ ही नगर निगम को एक के बजाय दो कर दिया। एक का नाम हैरिटेज और दूसरे का नाम ग्रेटर नगर निगम दिया गया। अब दोनों पूर्व की भांति एक हो गए हैं।
pc- ndtv raj
You may also like
विरासत महोत्सव में सड़कों पर दिखीं 1928 से 1980 तक की विंटेज कारें व स्कूटर
रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर बीसीसीआई में मतभेद: रिपोर्ट से 'अंदरूनी कहानी' का हुआ खुलासा
Karwa Chauth Chandra Darshan : करवा चौथ पर बन रहा है शुभ योग, जानें तिथि और चंद्रोदय का समय
महिला वर्ल्ड कप: पाकिस्तान की खराब शुरुआत, मजबूत स्थिति में भारतीय टीम
एलबीडब्ल्यू की अपील पर था सभी का ध्यान, दीप्ति शर्मा ने दिखाई चालाकी, मुनीबा अली को लौटना पड़ा पवेलियन