इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री बिहार चुनाव के बाद प्रदेश लौट आए है। यहां उन्होंने उदयपुर के सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात की। लोगों ने अपनी परिवेदनाएं भी पूर्व मुख्यमंत्री को बताई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत की और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल की तबीयत जानी।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि पहली बार विधायक बने और पहली बार मुख्यमंत्री बने हैं, भगवान ने उनको मौका दे दिया है, पता ही नहीं चल रहा क्या हो रहा है, शहरी सेवा शिविर चल रहा है, उसकी मॉनटिरिंग कौन कर रहा है पता नहीं चल रहा है।
खबरों की माने तो अशोक गहलोत ने कहा, हम विपक्ष में हैं तो उसकी भूमिका निभाएंगे ही। आपकी कमियां बताएंगे और आलोचना करेंगे। विपक्ष कुछ बोल रहा है तो जांच करवा लीजिए, लेकिन बिना विपक्ष को लिए काम हो रहा है, सरकार विपक्ष की परवाह ही नहीं कर रही है।
pc- energy.economictimes.indiatimes.com
You may also like

जनजातीय उद्यमिता और निवेश संवर्धन में छत्तीसगढ़ बना अग्रणी राज्य

मीन राशिफल 13 नवंबर 2025 : व्यवसाय के क्षेत्र में रहें अलर्ट, पिता की सेहत का रखें ख्याल

कन्या राशिफल 13 नवंबर 2025: छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें, मेहनत का मिलेगा पूरा फल

यूपी में दिन में धूप और रात में ठंड का सिलसिला जारी, न्यूनतम तापमान लुढ़कने से रातें हो रहीं सर्द

कुंभ राशिफल 13 नवंबर 2025 : आर्थिक लाभ मिलेगा, मन रहेगा प्रसन्न





