इंटरनेट डेस्क। सितंबर महीने की शुरूआत हो चुकी हैं और इसी महीने से त्योहारी सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में आपका भी अगर सितंबर अक्टूबर महीने में कही घूमने जाने का प्लॉन बन रहा हैं तो अच्छी बात है। वैसे आज हम भी आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप आराम से घूम सकते हैं और एंजोय कर सकते है।
गंगटोक, सिक्किम
आपको इस बार सितंबर-अक्टूबर के महीने में घूमने के लिए गंगटोक जाना चाहिए। आप यहां नेचर की खूबसूरती के बहुत करीब होंगे। नॉर्थ ईस्ट के इस हिल स्टेशन में आप बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों, हरे-हरे घास के मैदानों का शानदार नजारा देख सकते हैं। आप यहां पर दुनियां के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत कंचनजंगा भी जा सकते हैं।
चकराता, उत्तराखंड
उत्तराखंड का चकराता भी एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 2000 मीटर है। यहां की नेचुरल ब्यूटी और शांत वातावरण लोगों को खूब पसंद आता है। आधे सितंबर से लेकर अक्टूबर के महीने में यहां के पहाड़ बादलों से घिरे रहते हैं।
pc- incredibleindia.gov.in
You may also like
बैंक की बंधक बनाने की घटना: पत्नी को छुड़ाने के लिए पति ने पुलिस को बुलाया
पति के खिलाफ महिला की शिकायत पर डीएम ने लिया सख्त कदम
अमेरिका में गर्भवती महिलाओं की चिंता: ट्रंप के नागरिकता फैसले का असर
PCOS: युवतियों में बढ़ते मामलों के पीछे के कारण और समाधान
केरल में बिल्ली की हत्या: ट्रक ड्राइवर की क्रूरता से भड़का समाज