इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध और लंबा खिंचता हुआ नजर आ रहा है। लगता नहीं हैं दोनों देशों के बीच कोई शांति समझौता होगा। इसी बीच अब यूक्रेन भी इस युद्ध में अपने पैर मजबूत करने के लिए दूसरे देशों से मिलने वाली मदद के बजाय खुद से कमाई करने के रास्ते खोज रहा है। पिछले तीन सालों में अपने देश में रक्षा उद्योग को बड़े स्तर पर तैयार कर चुका यूक्रेन अब यहां से निर्यात की संभावना तलाश रहा है।
जिससे यह उद्योग उसकी सैन्य शक्ति के साथ-साथ आर्थिक शक्ति को भी बढ़ा सकें। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोमवार को ऐलान किया कि बर्लिन और कोपेनहेगन में यूक्रेन अपने कार्यालय खोलेगा। इसके तहत हथियारों के निर्यात और उन देशों में इनके संयुक्त निर्माण पर चर्चा होगी।
मीडिया रिपाटर्स की माने तो यूक्रेनी सरकार के मुताबिक इस कदम का उद्देश्य यूक्रेन को एक सहायता प्राप्त करने वाले देश से हाईटेक हथियारों का निर्यात करने वाले देश के रूप में बदलना है। रूस के साथ युद्ध में उलझे यूक्रेन को यूरोप और अमेरिका ने काफी हद तक मदद दी है। हालांकि, युद्ध के इस समय में यूक्रेन ने खुद भी हथियारों के घरेलू उत्पादन में बढ़त हासिल की है।
pc- CNN
You may also like

किसी ने कहा चेज मास्टर तो किसी ने GOAT... विराट कोहली को 37वें जन्मदिन पर फैंस ने ऐसे किया विश

'झूठे प्यार का एंगल देना बंद करो...' रोहन मेहरा का BB 19 मेकर्स पर फूटा गुस्सा, अशनूर-अभिषेक को लेकर किया पोस्ट

Motorola ने लॉन्च किए Moto G (2026) और Moto G Play (2026): दमदार बैटरी और Dimensity 6300 SoC से लैस स्मार्टफोन

एस्कॉर्ट का काम करती है एक बॉलीवुड एक्ट्रेस, कई लोगों के साथ संबंध, डिटेक्टिव तान्या पुरी का सनसनीखेज दावा

सऊदी अरब को F-35 जेट्स की बिक्री पर अमेरिका में चर्चा तेज




