इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के झालावाड़ से मानवता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश मेें आया है। यहां पर 12 लोगों द्वारा एक 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की ये वारदात जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। खबरों के अनुसार, शुक्रवार को करीब 10 से 12 आरोपियों ने महिला के सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। दुष्कम की घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को अधमरा छोडक़र वहां से भाग गए।
इस संबंध में ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच पीडि़ता को अकलेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के लिए लाई। खबरों के अनुसार, स्थिति गंभीर होने के कारण महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। खबरों के अनुसार, महिला को परिचित अकलेरा अस्पताल के सामने से घाटोली के जंगल में ले गए। यहां पर जंगल के बीच में बने एक सुनसान मकान में आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने दर्ज कर लिया है सामूहिक दुष्कर्म का मामला
पुलिस को सभी फरार आरोपियों की तलाश है। पुलिस को महिला घने जंगल के बीच अचेत अवस्था में मिली थी। महिला के पर्चा बयान के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस की ओर से मामले जल्द ही बड़ा खुलासा किया जा सकता है। पुलिस आरोपियों को पकडऩे के लिए अपनी ओर से हरसंभव प्रयास कर रही है।
PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
आज के स्कूल असेंबली के लिए प्रमुख समाचार: राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और खेल की खबरें
चहल की चाल में फंसे सूर्या, स्टैंड्स में खुशी से झूम उठीं RJ महवश; वायरल हुआ रिएक्शन VIDEO
यूज्ड कार खरीदते समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें
शर्मनाक! ये क्या करने लगे पंजाब के खिलाड़ी, जूनियर खिलाड़ी को बाउंड्री पर झुकाकर फुटबॉल से बोला धावा
राजस्थान: पड़ोसी और उसके 3 साथियों ने रेप से नाबालिग 5 महीने की गर्भवती, पीड़िता लगा रही न्याय की गुहार