इंटरनेट डेस्क। आम हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी इस फल के पत्ते भी हमारी लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं। आम के पत्तों से बनी हर्बल चाय शरीर को कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करती है।
वहीं आम के पत्ते डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और पाचन संबंधी समस्याओं में भी लाभकारी होते हैं। इसमें टैनिन्स और एंथोसायनिन भी होते हैं जो ब्लड में ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करने में उपयोगी है। इसी कारण ये डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। ये दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। इसकी चाय कोलेस्ट्रॉल को कम कर हार्ट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में उपयेागी है।
आम के पत्ते वजन कम करने, इम्युनिटी बूस्ट करने और पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाने में उपयोगी है। आप आम के एकदम नए और कोमल पत्तों का उपयोग चाय के लिए कर सकते हैं। इन्हें पानी में धीमी आंच पर 10 मिनट तक उबाल लें। इसके बाद छान कर थोड़ा सा नींबू का रस और एक चम्मच शहद को अच्छे से मिलाकर इसका सेवन करें।
PC:pharmeasy,news18,timesnowhindi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता असरानी का निधन
किशोर पर आया दो बच्चों की माँ का दिल, फ़िर` हुआ कुछ ऐसा कि कहना पड़ा प्यार सचमुच अंधा होता है…
भारत में चांदी की कमी: वैश्विक बाजार पर प्रभाव
Muhurat Trading 2025: शेयर बाजार बंद, कुछ राज्यों में बैंक में छुट्टी, यहां देखिए आज आपके यहां बैंक खुला है या बंद
रोज़ के खाने में छुपा है ज़हर. खोखला बना देता` है एल्युमिनियम बर्तनों में पका खाना. जानिए किस धातु के बर्तन में पकाना है सबसे सेहतमंद