इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने 12 मई 2025 यानी सोमवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों को जारी कर दिया गया है। आज भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली है। सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ही ईंधनों की कीमतों में सोमवार को किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। राजस्थान की राजाधानी जयपुर में पेट्रोल-डीजल पुरानी कीमतों पर ही बिक रहा है।
जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए प्रति लीटर ही है। वहीं यहां पर आज डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। लोगों को यहां पर महंगी कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं देश के प्रमुख शहरों में भी दोनों ही ईंधनों की कीमतों में आज कोई खास बदलाव नहीं हुआ है।
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। मायानगर मुंबई में पेट्रोल 103.44, डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76, डीजल 87.76 और नोएडा में पेट्रोल 94.87, डीजल 88.01 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर आज मिल रहा है।
रोजाना जारी होती हैं कीमतें
आपको बात दें कि देश में रोजाना दोनों ईंधनों की कीमतों को जारी किया जाता है। यहां पर आखिरी बार मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था। इस दौरान दोनों ईंधनों की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से संशोधित किया गया था। इसके बाद से उपभोक्ताओं को कोई बड़ी राहत नहीं मिली है।
PC:gurturgoth
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
एयर मार्शल ने किया खुलासा - पाकिस्तान के किराना हिल्स स्थित परमाणु संयंत्र को भारत ने नहीं बनाया निशाना
शेयर बाज़ार में रिकॉर्ड उछाल: सेंसेक्स 3000 अंक भागा, निवेशकों की संपत्ति 16.11 लाख करोड़ बढ़ी
सोने-चांदी में भारी गिरावट, जानें क्या है कारण?
वर्शिप खन्ना ने किया खुलासा, 'पति ब्रह्मचारी' के लिए घटाया चार किलो वजन
बांग्लादेश के प्रख्यात लेखक ने की मोहम्मद यूनुस की आलोचना