इंटरनेट डेस्क। अब भूकंप ने फिलीपींस में तबाही मचाई है। यहां पर मंगलवार रात आए 6.7 तीव्रता के भूकंप के कारण बड़ी जनहानि हुई है। इस भूकंप के कारण अब तक 31 लोगों की मौत हो गई है कई लोग घायल भी हुए हैं। खबरों के अनुसार, भूकंप का केंद्र सेबू प्रांत के बोगो शहर से 17 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था।
इसके कारण यहां के दानबांतायन कस्बे में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है, जहां गिरजाघर स्थित है। आपको बता दें कि इस देश में प्राकृतिक आपदा आना आम बात है। ये प्रशांत महासागर के "रिंग ऑफ फायर" यानी भूकंपीय भ्रंश रेखाओं के घेरे में आता है।
आपदा कार्यों से जुड़े अधिकारी रेक्स यगोट ने जानकारी दी कि बोगो में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। भूस्खलन और चट्टानों से प्रभावित एक पहाड़ी गांव में मशीनों को पहुंचाने का प्रयास जारी है। यहां पर भूकंप के कारण लोगों में दहशत पैदा हो गई है। भूकंप के बाद लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए।
PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
टी20 सीरीज : मिचेल मार्श ने खेली कप्तानी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई 1-0 से लीड
Bihar Librarian Vacancy 2025: बिहार लाइब्रेरियन भर्ती नोटिफिकेशन जल्द आने की उम्मीद, चेक करें डिटेल्स
एटीएफ की कीमत में तीन फीसदी का इजाफा, नई दरें लागू
अंता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र: मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन
अक्टूबर 2025 में बैंकों की छुट्टियां: दशहरा, दिवाली, छठ पूजा पर रहेगा अवकाश, पहले से करें तैयारी!