रांची: झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार दोपहर को मौसम बदल गया और भारी बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम में आए बदलाव से गर्मी और उमस से राहत मिली। रांची में भारी बारिश और आंधी के कारण मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में देवघर, हजारीबाग और रांची में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई थी। इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।
गर्मी और उमस से राहत
रांची में लोग आज सुबह से ही धूप, गर्मी और उमस से परेशान रहे। सूरज की तपिश के कारण लोग दोपहर से पहले घरों से निकलने से बच रहे हैं। इसके बाद आसमान में बादल छाने लगे। हल्की हवा चलने लगी। इससे लोगों को कुछ राहत मिल रही थी। अचानक मौसम बदल गया और तूफान के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बादल भी गरज रहे थे। बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया।
सड़कों पर जलभराव से समस्या बढ़ी
राजधानी रांची में भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं। सड़कों पर इतना पानी भरा हुआ है कि नालियां और सड़कें पहचान में नहीं आ रही हैं। जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही करीब आधे घंटे की बारिश से रांची नगर निगम की हकीकत भी उजागर हो गई।
You may also like
समधी-समधन ने की कोर्ट मैरिज की कोशिश, भीड़ ने की पिटाई
आईपीएल 2025 : एमआई बनाम डीसी मैच में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी खास नजर
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से निकली खालसा तिरंगा यात्रा, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में भी राष्ट्रध्वज थाम लोगों ने सेना का जताया आभार
आर अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने किया सम्मानित
राजस्थान की महिलाओं के लिए खुशखबरी! सरकार ने उद्यम प्रोत्साहन योजना की अवधि बढ़ाई, जानिए योजना से क्या मिलेगा लाभ ?