छत्तीसगढ़ में इन दिनों सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई को कड़ा कर रहे हैं। सुरक्षाबल छत्तीसगढ़ के विभिन्न नक्सल प्रभावित इलाकों में अभियान चला रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को 18 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। यह जानकारी सुकमा एसपी किरण जी चव्हाण ने दी है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, जिसमें उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की नियायत नेलनार योजना से प्रभावित होकर मंगलवार को 18 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें से 10 नक्सलियों पर लाखों का इनाम घोषित है, जो करीब 39 लाख रुपये है।
10 इनामी नक्सलियों का सरेंडर
सुकमा एसपी किरण जी चव्हाण ने बताया कि सरेंडर करने वाले 18 नक्सलियों में 10 इनामी नक्सली शामिल हैं, जिनमें 4 नक्सली बटालियन 1 से 4 हार्डकोर और दक्षिण बस्तर में सक्रिय नक्सली शामिल हैं इसके अलावा 6 नक्सलियों पर 2 लाख रुपए का इनाम है। सुकमा एसपी किरण जी चव्हाण ने बताया कि अब सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने बाकी बचे सभी नक्सलियों से सरेंडर करने की अपील की है।
You may also like
मॉर्निंग की ताजा खबर, 31 मई: रूसी S-400 ने किया F-16 का शिकार! पानी के मु्द्दे पर बौखलाया पाकिस्तान, बॉर्डर से सटे इलाकों में आज मॉक ड्रिल... पढ़ें अपडेट्स
बिहार से यूपी तक 'भाभी जी' का नेटवर्क, बेखौफ करती 'हेरोइन' का धंधा; 'भेष' वाली बात से NCB के उड़े होश
लेख: अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारकर क्या भारत को महान बनाएंगे ट्रंप? ग्लोबल टैलेंट को आकर्षित करने का बड़ा मौका
आज का वृश्चिक राशिफल, 31 मई 2025 : आज का दिन शुभ है, बस थोड़ा धैर्य से काम लें
आज का मीन राशि का राशिफल 31 मई 2025 : आज का दिन अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है, रुके कार्य पूर्ण होंगे