रांची- झारखंड की राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई। आज दोपहर अचानक मौसम बदला और गरज के साथ बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने तीन घंटे में राज्य के दो जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। ये जिले हैं रामगढ़ और पश्चिमी सिंहभूम। मौसम विभाग ने इन दोनों जिलों के लिए येलो वार्निंग जारी की है।
3 जून तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 3 जून तक झारखंड में कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने 31 मई तक येलो वार्निंग जारी की है।
भारी बारिश की येलो वार्निंग
29 मई को झारखंड के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व हिस्से में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। गरज और तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने येलो वार्निंग जारी की है।
30 मई को भी भारी बारिश
झारखंड में 30 मई को भी भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने के साथ ही वज्रपात भी हो सकता है। आईएमडी ने यलो अलर्ट जारी किया है।
You may also like
क्या है विजय देवरकोंडा का नया सम्मान? जानें कांता राव मेमोरियल अवॉर्ड के बारे में!
क्या ममता कुलकर्णी ने राहुल गांधी को दी चुनौती? जानें उनके बयान का सच!
द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल का नया एपिसोड: लूना की खतरनाक योजनाएँ
आंध्र प्रदेश में विस्फोट की कोशिश नाकाम, बम बनाने से पहले 2 आतंकी गिरफ्तार
फिर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- मैंने भारत और पाकिस्तान को इस तरह लड़ने से रोका