ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुए एक विमान हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह एक छोटा सिंगल-इंजन वाला विमान था जिसमें दो लोग सवार थे। चमत्कारिक रूप से, दोनों बच गए। यह हादसा रविवार (स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे) को हुआ।
A Piper Cherokee light plane made an emergency crash landing on Mona Vale Golf Course in Sydney, Australia.
— GeoTechWar (@geotechwar) August 17, 2025
The training flight involved an instructor and student, both men in their 50s. The plane suffered engine trouble, damaging a wing and landing gear, but both occupants… pic.twitter.com/SwvsDnRC8r
विमान में एक प्रशिक्षक और एक छात्र पायलट सवार थे। इसी दौरान, विमान अचानक एक गोल्फ कोर्स पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहाँ मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे विमान गोल्फ कोर्स की ओर आया और अचानक ज़मीन से टकरा गया। टक्कर के बाद, यह कुछ देर तक ज़मीन पर घिसटता रहा और फिर रुक गया।
इससे विमान क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चमत्कारिक रूप से इस घटना में किसी की जान नहीं गई। विमान में सवार दोनों लोग सुरक्षित हैं। क्रैश लैंडिंग के बाद विमान में आग नहीं लगी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी के कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई।
घटना के तुरंत बाद बचाव दल को इसकी सूचना दी गई। विमान में सवार दोनों यात्रियों, जिनकी उम्र 50 से ज़्यादा है, को मामूली चोटें आईं। अस्पताल ले जाने से पहले उनका घटनास्थल पर ही इलाज किया गया। घटना की जाँच जारी है।
You may also like
म्यांमार में दिसंबर में होगा चुनाव, 2021 में सेना ने किया था तख़्तापलट
Toyota Camry Sprint Edition : नया स्पोर्टी वेरिएंट लॉन्च, शानदार डिज़ाइन और दमदार परफॉर्मेंस का मेल
प्याज बेचने वाला ये शख्स रातों-रात बना 100 करोड़ काˈ मालिक, पुलिस से लेकर फौजियों को भी लगाया चूना
मजेदार जोक्स: बच्चो बताओ बिजली कहाँ से आती है?
ग्रेटर नोएडा: महिला के खाते में अचानक दिखे 1 अरब रुपये, जांच में निकली तकनीकी गड़बड़ी