बीकानेर, 12 अगस्त (Udaipur Kiran) । बीकानेर मंडल पर नव पदस्थापित मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल का उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
संघ के महामंत्री विनय कुमार झा ने बताया कि संघ नए मंडल रेल प्रबंधक के साथ काम करने को उत्साहित है और आशा है कि नए मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में रेल प्रशासन के साथ रेल हित एवं कर्मचारियों के हित में समन्वय स्थापित कर एक आदर्श औद्योगिक सम्बंध स्थापित करने में सफल होंगे। मंडल रेल प्रबंधक ने संघ को आश्वस्त किया कि संघ द्वारा उठाए गए जायज मुद्दों पर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा संघ के राष्ट्रहित सर्वोपरि की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी भारतीयों को ऐसी ही भावना से प्रभावित होकर अपने – अपने क्षेत्र में कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी, पूर्व महामंत्री गंगा सिंह राजपुरोहित, बीकानेर मंडल के कोषाध्यक्ष सुनील शादी, सहायक मंडल मंत्री आसाराम राजपुरोहित एवं शैलेंद्र सिंह तथा उपाध्यक्ष विनोद गुर्जर उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / राजीव
You may also like
(अपडेट) झारखंड मुठभेड़ में मारा गया नक्सली निकला एरिया कमांडर
रचित हत्याकांड में 11 को आजीवन कारावास की सजा
आरंग युवक हत्याकांड का खुलासा : हत्या में शामिल छह आरोपित गिरफ्तार
मराठा समाज धमतरी ने की पार्थिव शिवलिंग पूजा, की गई जनकल्याण की कामना
धमतरी:जिला स्तरीय कुश्ती चयन स्पर्धा का आयोजन, 88 खिलाड़ी शामिल हुए