रांची, 10 सितंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची जिला कमेटी की ओर से दुर्गा सोरेन की जयंती पर बुधवार को रांची के लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन चौक में भावाभिनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में पार्टी के पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर पार्टी के रांची जिला संयोजक मुस्ताक आलम ने कहा कि दुर्गा सोरेन के किए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। दुर्गा सोरेन जननेता के रूप में हर कार्यकर्ताओं के दिल पर अमिट छाप छोडी है।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन के अलावे झामुमो रांची जिला संयोजक मुस्ताक आलम, पवन जेडीया, अश्विनी शर्मा, डॉ हेमलाल मेहता, बीरू तिर्की, नयनतारा उरांव, अंतू तिर्की, मंटू लाला, बीरू साहू, कलाम आजाद, रौशन सिंह, रामशरण तिर्की, आदिल इमाम, जुल्फीकार खान, विलियम रिचर्ड लकड़ा, फरीद खान, तालकेश्वर महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
गरीबों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की आवाज थे मुलायम सिंह यादव: सांसद हरेंद्र मलिक
अब जीवनरक्षक बनेगा यह हेलमेट, एक्सीडेंट होने पर तुरंत घायलों के परिजनों को करेगा सूचित, जानिए इसकी खूबियां
क्षेत्रीय स्थिरता में अफगानिस्तान का एक बहुत बड़ा योगदान रहा है : अनिल त्रिगुणायत
करूर भगदड़ केस : सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला रखा सुरक्षित, तमिलनाडु सरकार से हलफनामा दायर करने को कहा
'टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ का सर्वश्रेष्ठ ओपनर,' पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने की जायसवाल की तारीफ