रांची, 24 मई . आनंदा नगर (पुनदाग) में आनंद मार्गी धर्म महासम्मेलन के लिए 24 मई से चार जून तक 13 ट्रेनें एक मिनट के लिए पुनदाग स्टेशन पर रूकेंगी.
पुनदाग स्टेशन पर जो ट्रेनें रूकेंगी उनमें ट्रेन संख्या 13303 धनबाद – रांची एक्सप्रेस ट्रेन,
ट्रेन संख्या 13304 रांची – धनबाद एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 13403 रांची – भागलपुर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 13404 भागलपुर – रांची एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15027 सम्बलपुर – गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर – सम्बलपुर मौर्य एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 18105 राउरकेला– जयनगर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 18106 जयनगर – राउरकेला एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 18627 हावड़ा – रांची एक्सप्रेस,
ट्रेन संख्या 18628 रांची – हावड़ा एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 18619 रांची – दुमका एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 18620 दुमका – रांची एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 63520 बोकारो स्टील सिटि-वर्द्धमान मेमू शामिल हैं. यह जानकारी रांची रेल मंडल की ओर से शनिवार को दी गई.
—————
/ Vinod Pathak
You may also like
मीरजापुर में 25 लाख की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
हिमाचल के जगातखाना में बादल फटा, कई वाहन बहे, मकानों को भी नुकसान
नंदीग्राम समवाय चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी जीत, तृणमूल को मिले 18 सीट
पहलगाम हमले पर BJP सांसद जांगड़ा का विवादित बयान, हाथ जोड़ने की बजाय लड़तीं तो बच जातीं जानें
शोएब बशीर की फिरकी में फंसे जिम्बाब्वे, इंग्लैंड ने पारी और 45 रन से जीता टेस्ट