चेन्नई, 29 जुलाई (Udaipur Kiran) । 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 के दूसरे दिन कई रोमांचक और एकतरफा मुकाबले खेले गए। दिन भर चले मुकाबलों में जम्मू-कश्मीर, हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार, हॉकी उत्तराखंड, हॉकी बंगाल, हॉकी गुजरात और केरल हॉकी ने अपने-अपने मैचों में शानदार जीत दर्ज की।
डिवीजन ‘सी’ के मुकाबले:
दिन की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर ने ले पुडुचेरी हॉकी को कड़े मुकाबले में 1-0 से मात दी। पूल ए के इस मैच में कप्तान प्रभवीर सिंह बाली ने 53वें मिनट में निर्णायक गोल दागा।
इसके बाद हुए मुकाबले में हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार ने त्रिपुरा के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज की। बिहार ने त्रिपुरा को 19-0 के बड़े अंतर से हराकर अपनी ताकत का अहसास कराया। इस मैच में सत्यंम कुमार पांडे (5’, 40’, 60’) और अमृतांशु पांडे (36’, 42’, 43’, 47’) ने हैट्रिक लगाई। इनके अलावा राज पांडे (8’, 13’, 33’), निखिल नवीन कुमार (8’, 26’), लक्ष कुमार (16’), सुमन कुमार (29’, 58’, 60’), दीपू विश्वकर्मा (3’), छोटू कुमार (49’) और रंजन आशीष (50’) ने भी स्कोरशीट पर अपना नाम दर्ज कराया।
तीसरे मुकाबले में हॉकी उत्तराखंड ने मिजोरम को 5-1 से हराया। उत्तराखंड की ओर से सार्थक महार (18’), विकाश कश्यप (24’), सौरव टम्टा (34’), अंकित (40’) और मनीष सिंह कुंवर (43’) ने गोल किए। मिजोरम की ओर से कप्तान जोसेफ मालसावम्तलुआंगा (50’) ने एकमात्र गोल किया।
डिवीजन ‘बी’ के मुकाबले:
हॉकी बंगाल ने हॉकी अरुणाचल को 2-0 से शिकस्त दी। बंगाल की ओर से मुन्ना कुमार सिंह (37’) और कप्तान सुवम पत्रा (56’) ने गोल किए।
हॉकी गुजरात ने छत्तीसगढ़ हॉकी को 2-1 से हराया। अल्पेशभाई वाला (23’, 36’) ने गुजरात के लिए दोनों गोल दागे जबकि छत्तीसगढ़ के आदर्श राज सिंह (50’) ने एक गोल कर अंतर कम किया, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।
दिन के अंतिम मुकाबले में केरल हॉकी ने हॉकी हिमाचल को 6-1 से करारी शिकस्त दी। केरल की ओर से रोहित बक्सला (26’, 36’), निधिन टी (28’), राजू बंगारी (34’, 44’) और अमन किशोर लकड़ा (55’) ने गोल किए, जबकि हिमाचल के लिए शिवांश (46’) ने एकमात्र गोल किया।
—————–
(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय
You may also like
खटिया पर सोने के इतनेˈ चौंकाने वाले फायदे कि हमारे पूर्वज भी छोड़ नहीं पाए थे ये आदत, जानिए इसके बड़े फायदे
इस धांसू SUV का 'जिगरा' देख Fortuner वाले भी हैरान, सीधे एवरेस्ट तक पहुंची गाड़ी
सिर्फ ₹100 बचाकर भी बनˈ सकते हैं करोड़पति, ऐसे होगा ये कमाल
ENO से 3 गुना अधिकˈ ताकतवर उपाय! बस इतना सा करें और एसिडिटी हो जाएगी गायब
ENG vs IND 5th Test Dream11 Prediction: बेन स्टोक्स या शुभमन गिल, किसे बनाएं कप्तान? यहां देखें Fantasy Team