रांची, 26 अगस्त (Udaipur Kiran) । झारखंड विधानसभा में गीग वर्कर कानून पारित होने पर झारखंड प्रदेश टैक्सी एप बेस्ड वर्कर यूनियन ने मंगलवार को खुशी व्यक्त की है।
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आमंत्रित स्थायी सदस्य और प्रदेश प्रभारी के राजू ने राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है।
दोनों नेताओं ने कहा है कि यह कानून कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन की घोषणा पत्र का हिस्सा था। गठबंधन सरकार ने इसे पारित कर यह संदेश दिया है कि हमारी गठबंधन की सरकार केवल वादे ही नहीं करती, बल्कि उन्हें पूरा भी करती है।
यह कदम झारखंड के लाखों गीग वर्कर्स, टैक्सी और ऐप बेस्ड वर्कर्स के सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक पहल है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी और गठबंधन सरकार हमेशा झारखंड की जनता के विकास और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी संकल्प के साथ कार्य करती रहेगी।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
बेंगलुरु में चाचा ने भतीजों पर किया हमला, दो बच्चों की मौत
फैंटास्टिक फोर: पहले कदमों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
आनंदमयी मां : करुणा और भक्ति की साक्षात मूर्ति, समाज में आध्यात्मिकता की जगाई ज्योति
दिल्ली में नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स पर व्यापारी सम्मेलन का सफल आयोजन
गोवा में फिडे विश्व कप 2025, पीएम मोदी बोले- भारत को मेजबानी पर बेहद खुशी है