प्रयागराज, 29 जुलाई (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने मंगलवार को समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रयागराज शहर और यमुनापार क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं को देखते हुए यमुना नदी पर एक नए पुल बनाने के लिए प्रस्ताव रखा।
मंत्री नन्दी ने प्रयागराज मंडल की समीक्षा बैठक के दौरान अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती आबादी एवं पातायात के दबाव को देखते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष प्रयागराज से नैनी मार्ग पर 620 करोड़ की लागत से न्यू यमुना सेतु के समानान्तर एक और पुल एवं 479 करोड़ की लागत से करैताबाग से मड़ौका मार्ग पर यमुना नदी पर पुल निर्माण का प्रस्ताव रखा। मंत्री नन्दी ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य से सम्बंधित प्रस्ताव रखते हुए विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यमुनापार नैनी क्षेत्र का लगातार विस्तार हो रहा है। नैनी क्षेत्र में ही औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार होने से भी आवागमन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में प्रयागराज से नैनी के मध्य न्यू यमुना पुल के समानान्तर एक और पुल के निर्माण की आवश्यकता है। वहीं करेलाबाग से नैनी मड़ौका के बीच यमुना नदी पर पुल का निर्माण होने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।
—————
(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल
You may also like
'ऑपरेशन सिंदूर' पर क़रीब दो घंटे चला पीएम मोदी का भाषण, मगर इन सवालों का नहीं मिला सीधा जवाब
Health Tips- खाली पेट भीगे हुए अखरोट खाने से स्वास्थ्य को मिलते कई फायदे, जानिए इनके बारे में
Teeth Care Tips- क्या पीले दांतों की वजह से होना पड़ता हैं शर्मिंदा, साफ करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
Health Tips- जामुन खाने से होते हैं स्वास्थ्य को कई लाभ, जानिए इनके बारे में
UPI पेमेंट में शुरुआत से अब तक आए कितने अपडेट? कैसे लोगों की जिंदगी बनी आसान