पटना, 21 जुलाई (Udaipur Kiran) ।
बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र में हंगामा होने के आसार हैं। आज से शुरू हो रहे सत्र में विपक्ष सदन नहीं चलने देने की बात कर रहा है। विपक्षी विधायकों ने विधानसभा के बाहर हाथ में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।
विपक्ष ने इन तख्तियों के जरिए बिहार में गुंडाराज का आरोप लगाया और विधानसभा परिसर में नारे लगाए। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया है कि भाजपा हत्या करवा रही है। भाजपा चाहे तो हत्या रुक सकती है। मंत्रिमंडल में दागी को शामिल किया गया है। समाज का कोई भी व्यक्ति अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। अबकी बार महागठबंधन की सरकार बननी तय है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण के नाम पर गरीबों का नाम हटाया जा रहा है। विधि व्यवस्था का बुरा हाल है। अपराधियों की मौज है। सरकार जवाब दे वरना हम सदन चलने नहीं देंगे। राजद विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि बिहार की खराब विधि व्यवस्था पर हम चुप नहीं बैठेंगे।
एआईएमआइएम के अख्तरुल ईमान ने कहा कि संप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ हम महागठबंधन के साथ हैं। मतदाता पुनरीक्षण आम लोगों को वोट के अधिकार से वंचित करने की साजिश है। बाहरी का वोटर कार्ड नहीं बनना चाहिए। विदेशी को बाहर करने की जिम्मेवारी सरकार की ही है। अफवाह फैलाई जा रही है। समाज के सच्चे नागरिक और गरीबों का नाम हटाया जा रहा है।
इससे पहले बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुंचे। नीतीश कुमार के साथ विजय चौधरी और कुछ अन्य नेता भी नजर आए हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी
You may also like
ग्वेनेथ पाल्ट्रो और ब्रैड पिट का रोमांस: एक दिलचस्प सफर
प्रिंस हैरी का अंगोला दौरा: बच्चों की सुरक्षा के लिए की गई पहल
भारत के प्रमुख मुस्लिम उद्योगपति: सफलता की कहानी
एनएसयूआई नेता की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका
मंत्री इरफान अंसारी को अपने बेटे को संस्कार देने की जरूरत : सीपी सिंह