काठमांडू, 30 अक्टूबर (Udaipur Kiran) . भारी बारिश के मद्देनजर नेपाल के गृह मंत्रालय ने देश के अधिकांश राजमार्गों पर अगले दो दिनों के लिए रात में सफर करने पर रोक लगा दी है.
गृह मंत्रालय के मुताबिक देश के अधिकांश हिस्सों में बुधवार रात से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ने के चलते हाई-वे पर रात के समय वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी गई है. गुरुवार शाम 5 बजे से शुक्रवार सुबह 6 बजे तक और शुक्रवार शाम 5 से Saturday सुबह 6 बजे तक सभी प्रमुख हाई-वे पर किसी भी वाहन को चलने की अनुमति नहीं होगी.
गृह मंत्रालय ने सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि 30 और 31 अक्टूबर को सभी हाई-वे पर शाम 5 से सुबह 6 बजे तक ट्रैफिक पर रोक लगाने के आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए. गृह मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि दिन के समय भी भारी वर्षा की स्थिति में सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से यातायात रोका जा सकता है.
सरकार ने सभी निजी एवं सार्वजनिक वाहन चालकों से सतर्कता बरतने की अपील की है, क्योंकि लगातार हो रही वर्षा से नदियों में बाढ़ आने की आशंका बनी हुई है.
————
(Udaipur Kiran) / पंकज दास
You may also like
 - यूपी में बारिश से तापमान लुढ़का, झांसी में सामान्य से 10.7℃ नीचे आया, जानिए कब थमेगी बिन मौसम बरसात
 - मुंबई: रोहित आर्य एनकाउंटर में नया मोड़, शिंदे के पूर्व शिक्षा मंत्री पर लगे बिल का भुगतान न करने के आरोप
 - सिक्के पर गायत्री मंत्र... मोदी सरकार जारी करने जा रही विशेष करेंसी
 - Maharashtra Local Body Elections: BMC नगरसेवकों के चुनाव लड़ने का खर्च EC ने बढ़ाया, अब 10 के बजाए 15 लाख हुई सीमा
 - 31 अक्टूबर 2025 तुला राशिफल : आज राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा




