नई दिल्ली, 22 अप्रैल . हॉकी इंडिया ने मंगलवार को सोनीपत स्थित ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के छात्रों के एक समूह का नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में एक संवाद सत्र के लिए स्वागत किया. जीतेंद्रनाथ मिश्रा (पीएच.डी., भारतीय विदेश सेवा, सेवानिवृत्त)और डिप्लोमैटिक प्रैक्टिस के प्रोफेसर के नेतृत्व में इस दौरे का उद्देश्य शासन और कूटनीति में खेलों की भूमिका के बारे में समझ को गहरा करना था.
सत्र के दौरान हॉकी इंडिया के अधिकारियों ने छात्रों से संवाद किया और कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की. इनमें संघ का आंतरिक शासन, भारत की वैश्विक हॉकी में उपस्थिति, अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के साथ संबंध, लिंग समानता के लिए समर्थन, गरीब खिलाड़ियों के लिए सहायता और भारतीय हॉकी में जमीनी स्तर पर विकास शामिल थे. इस प्रकार की पहलों के माध्यम से हॉकी इंडिया शैक्षिक कार्यक्रमों का समर्थन करता है जो समाज में खेलों की भूमिका पर चर्चा और सीखने को बढ़ावा देते हैं.
———–
दुबे
You may also like
नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध : अमन अरोड़ा
भारत में मेरी पत्नी मुझसे भी बड़ी हस्ती हैं : अमेरिकी उपराष्ट्रपति
विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर 'जग्गू दादा' ने दिया खास संदेश
सिविल सेवा परीक्षा : तीसरे प्रयास में शक्ति बनी टॉपर, कभी दो नंबर से रह गई थी
टैरिफ वॉर के बावजूद इस साल 6.2 प्रतिशत रहेगी भारत की विकास दर : आईएमएफ