रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों बारिश अपना तांडव मचा रही है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने नदियों और नालों को उफान पर ला दिया है। बारिश का असर इतना भयंकर है कि पहाड़ों में भूस्खलन की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। प्रदेश के कई जिलों से लैंडस्लाइड की डरावनी खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला रुद्रप्रयाग जिले का है, जहां केदारनाथ धाम को जोड़ने वाले रुद्रप्रयाग-जवाड़ी बाईपास पर भयानक भूस्खलन हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
रुद्रप्रयाग में भूस्खलन ने मचाया हड़कंपरुद्रप्रयाग-जवाड़ी बाईपास, जो बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे का हिस्सा है, वहां अचानक एक भयंकर भूस्खलन ने सबको चौंका दिया। देखते ही देखते पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा धड़ाम से नीचे आ गिरा। इस लैंडस्लाइड की वजह से सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिर गए, जिससे सड़क को भी काफी नुकसान पहुंचा। मौके पर मौजूद लोग इस भयानक मंजर को देखकर दहशत में आ गए और भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। कुछ लोगों ने इस खतरनाक घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। भूस्खलन के बाद जवाड़ी बाईपास पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। बताया जा रहा है कि यह घटना आज शाम करीब 6 बजे की है।
बारिश और भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें💢आज सांयकाल जनपद रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले जवाड़ी बाईपास मार्ग पर इस बाईपास के लगभग मध्य भाग में पहाड़ी दरकने से मार्ग पूर्ण रूप से यातायात हेतु अवरुद्ध हो गया है। pic.twitter.com/pWM6FxHX8l
— Rudraprayag Police Uttarakhand (@RudraprayagPol) August 9, 2025
रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के कारण केदारनाथ हाईवे पर कई जगहों पर भूस्खलन हो रहे हैं। जवाड़ी बाईपास पर आज हुए लैंडस्लाइड ने न सिर्फ सड़क को बंद किया, बल्कि शहर में भी जाम की समस्या पैदा कर दी। यह बाईपास केदारनाथ हाईवे के साथ-साथ कई ग्रामीण इलाकों को जिला मुख्यालय से जोड़ता है। इस मार्ग के बंद होने से कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। लोगों को अब लंबे रास्तों से होकर सफर करना पड़ रहा है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
You may also like
आपको अपने घर के लिए होम इंश्योरेंस क्यों लेना चाहिए? फायदे जानने के बाद तुरंत करवाएंगे अपने घर का बीमा
मां ने ही उजाड़ दिया बेटी का घरˈ दामाद संग हनीमून मनाकर हो गई प्रेग्नेंट तलाक करवा जमाई राजा से कर ली शादी
झूठ बोलना राहुल गांधी की आदत, विश्वसनीयता की कमी: तमिलिसाई सुंदरराजन
भाजपा चुनाव आयोग को कमजोर करने का कर रही प्रयास : शुभंकर सरकार
चुनाव आयोग की 476 अन्य पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को लिस्ट से हटाने की प्रक्रिया शुरू